Monday 6 July 2020

चर्चित स्थल: बोत्सवाना

चर्चा का कारण

बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा (Okavango Delta) में सैकड़ों हाथियों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। अभी तक इसका कारण स्थापित नहीं किया जा सका है।

प्रमुख बिंदु:

  • बोत्सवाना, दक्षिणी अफ्रीका में एक स्थलरुद्ध देश है।african_elephant
  • बोत्सवाना स्थलाकृतिक रूप से समतल है, तथा इसका 70 प्रतिशत क्षेत्र कालाहारी रेगिस्तान के अतर्गत है।
  • सीमावर्ती देश: बोत्सवाना, दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व में दक्षिण अफ्रीका, पश्चिम और उत्तर में नामीबिया, उत्तर-पूर्व में जिम्बाब्वे, तथा उत्तर में जाम्बिया से घिरा है।
  • वर्तमान में, बोत्सवाना में किसी भी अन्य अफ्रीकी देश की तुलना में सर्वाधिक हाथी पाए जाते हैं।
  • ओकावांगो डेल्टा उत्तरी बोत्सवाना में एक विशाल अंतर्देशीय नदी डेल्टा है। इसे वर्ष 2014 में विश्व विरासत स्थल सूची में सूचीबद्ध किया गया था।

No comments:

Post a Comment