Monday 6 July 2020

नीमू (Nimu/Nimoo)

हाल ही में प्रधान मंत्री ने भारतीय सैनिकों के साथ बातचीत करने के लिए लद्दाख में नीमू की यात्रा की।

  • नीमू भारतीय सेना का रिज़र्व ब्रिगेड मुख्यालय है।
  • सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ज़ांस्कर घाटी में पदुम (Padum) से नीमू तक एक सड़क मार्ग का निर्माण कर रहा है।

प्रमुख बिंदु:

  • नीमू लद्दाख क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित एक गाँव है।
  • यह ज़ांस्कर श्रेणी से घिरा हुआ है।
  • यह सिंधु और ज़ांस्कर नदियों के संगम के दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।
  • यहां से आठ किलोमीटर की दूरी पर मैग्नेटिक पहाड़ी है। इस पहाड़ी को ऑप्टिकल इल्यूजन के नाम से भी जाना जाता है।
  • इसी इलाके के आलची गांव में नीमू-बाजगो पनबिजली परियोजना चल रही है। भारत केइस कदम से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
  • अक्साई चिन और पीओके के लिहाज से इस क्षेत्र का बड़ा सामरिक महत्व है।

No comments:

Post a Comment