Wednesday 1 July 2020

ज़ीलैंडिया

हाल ही में, न्यूजीलैंड में GNS साइंस के शोधकर्ताओं ने घोषणा की है कि उन्होंने ज़ीलैंडिया (Zealandia) महाद्वीप के आकार और विस्तार का विस्तृत मानचित्रण कर लिया है।

पृष्ठभूमि:

विश्व में ज्ञात रूप में सात महाद्वीप हैं जिसमें अन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया,अफ़्रीका, यूरोप, दक्षिणी अमरीका और उत्तरी अमरीका शामिल है।

वर्ष 2017 में वैज्ञानिकों ने न्यूजीलैंड तथा इसके निकट महासागरीय सतह के नीचे एक आठवें महाद्वीपज़ीलैंडिया, के अस्तित्व की पुष्टि की थी।

चूंकि, ज़ीलैंडिया के कुल क्षेत्रफल, 2 मिलियन वर्ग मील का 94% भाग महासागरीय सतह के नीचे स्थित है, अतः महाद्वीप का मानचित्रण एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

नवीनतम निष्कर्ष:

  1. ज़ीलैंडिया महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल लगभग 2 मिलियन वर्ग मील (5 लाख वर्ग किलोमीटर) है, जोकि ऑस्ट्रेलिया के लगभग आधे आकार के बराबर है।
  2. परन्तु, ज़ीलैंडिया महाद्वीप का मात्र 6% भाग समुद्र तल से ऊपर है। यह भाग न्यूजीलैंड के उत्तरी और दक्षिणी द्वीपों तथा न्यू कैलेडोनिया द्वीप के साथ स्थित है।
  3. इस महाद्वीप के नवीनतम मानचित्र में तटीय रेखाओं, क्षेत्रीय सीमाओं और प्रमुख अधोःमहासागरीय संरचनाओं के नाम दर्शाए गए हैं।
  4. यह मानचित्र, वर्ष 2030 तक पृथ्वी के संपूर्ण महासागरीय तल का मानचित्रण करने हेतु एक वैश्विक पहल का हिस्सा है।
  5. इस मानचित्र से यह भी पता चलता है कि ज़ीलैंडिया किन टेक्टॉनिक प्लेटों पर स्थित है तथा इन प्लेटों में से कौन सी प्लेट, किस अन्य प्लेट की नीचे अधःक्षेपित हो रही है, और यह प्रक्रिया किस गति से संपन्न हो रही है।

ज़ीलैंडिया का उद्भव

पृथ्वी के निर्माण के दौरान पैंजिया महाद्वीप का दो खंडो, ‘गोडवानालैंड तथा लॉरेसिया’ में विखंडन हुआ था।

  • उत्तरी भाग लॉरासिया में यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका महाद्वीपों का निर्माण हुआ।
  • दक्षिण भाग गोंडवानालैंड में आधुनिक अफ्रीका, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप विकसित हुए।

इसके अतिरिक्त, भूगर्भिक बलों द्वारा इन स्थलीय पिंडो को पुनर्व्यवस्थित करना जारी रहा, तथा गोडवानालैंड से पृथक होने के 30 मिलियन से 50 मिलियन वर्ष पश्चात, सबसे बड़ी टेक्टॉनिक प्लेट – प्रशांत प्लेट के भाग के रूप में, ज़ीलैंडिया, महासागरीय सतह के नीचे क्षेपित होता रहा है।

No comments:

Post a Comment