Monday 6 July 2020

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA)

पर्यावरण मंत्रालय ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority- CZA) का पुनर्गठन किया है। CZA में अब स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली के एक विशेषज्ञ और एक आणविक जीवविज्ञानी सम्मिलित किये जायेंगे।

CZA के बारे में:

  • CZA एक वैधानिक निकाय है जिसकी अध्यक्षता पर्यावरण मंत्री करते हैं।
  • इसे देश भर के चिड़ियाघरों को विनियमित करने का कार्य सौंपा गया है।
  • देश के प्रत्येक चिड़ियाघर को संचालन के लिए CZA से मान्यता प्राप्त करना आवश्यक है।
  • प्राधिकरण में एक अध्यक्ष, दस सदस्य एवं एक सदस्य सचिव होते है।
  • प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य वन्य जीव के संरक्षण में राष्ट्रीय प्रयास को पूरा करना है।

No comments:

Post a Comment